फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

डंपर की टक्कर से कार सवार रेलवे गार्ड की मौत

Wed, 26 Jan 2022 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
mahoba news
मृतक सैफ अमन की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार पर सवार रेलवे के गार्ड की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से डंपर लेकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रेलवे का गार्ड अपने घर का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

शहर के समदनगर निवासी सैफ अमन (25) बांदा रेलवे स्टेशन में गार्ड के पद पर तैनात था। सोमवार की रात वह ड्यूटी खत्म करने के बाद कार से घर वापस लौट रहा था। देर रात करीब तीन बजे हाईवे पर पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास छतरपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सैफ अमन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौैके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि सैफ अमन के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही सैफ अमन की जान लेने वाले डंपर व चालक को पकड़ लिया जाएगा। सैफ अमन के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अब इकलौते बेटे की मौत से मां कमरजहां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन लोग घायल
अलग-अलग स्थानों में हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव निवासी करन (25) साथी शिवकुमार (18) के साथ बाइक से सोमवार की देर रात घर वापस लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। इसी तरह डहर्रा गांव निवासी भन्नू (40) की बाइक फिसल गई। इससे वह घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भन्नू व करन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed