फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

एक रात में चार घरों से हजारों की चोरी

Mon, 24 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के पुन्नियां गांव में रविवार की रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। एक अन्य मकान में गृहस्वामी के जाग जाने पर चोर सीढ़ी छोड़कर फरार हो गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुन्नियां गांव निवासी बबलू श्रीवास के घर चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। चोरों ने अटैची व बक्सों में रखी दस हजार रुपये की नकदी समेत 50 हजार रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। इसके बाद चोर मोहनलाल के यहां से 15 हजार, श्यामलाल के घर से आठ हजार व हल्के श्रीवास के घर से चार हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। गांव के ही अमर सिंह गौतम के घर सीढ़ी लगाकर चोर अंदर घुसे। आहट पाकर परिजनों के जाग जाने और शोर-शराबा मचाने पर आरोपी भाग निकले। सूचना पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed