{"_id":"61e9a128dabaef075e38ce24","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6764123189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैतपुर में 350 लोगों ने लगवाया कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतपुर में 350 लोगों ने लगवाया कोरोना टीका
विज्ञापन
जैतपुर में ग्रामीणों से बात करते जिलाधिकारी।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/बेलाताल। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बृहस्पतिवार को कुलपहाड़ तहसील के ग्राम पंचायत जैतपुर में टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। यहां कुल 350 लोगों ने कारोना टीका लगवाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने राहगीरों को रोका और कहा कि आप भी टीकाकरण कराएं।
जिलाधिकारी ने प्रधान व मौजूद अफसरों से कहा कि निगरानी समितियों को एक्टिव करें। घर-घर दस्तक देकर संदिग्ध लोगों की पहचान करें, टेस्ट कराएं और तुरंत मेडिकल किट उपलब्ध कराएं। सभी लोग जिन्होंने मार्च-अप्रैल 2021 में अपना वैक्सीनेशन कराया है, वे किसी नजदीकी स्थान पर आयोजित टीकाकरण सत्र में अपना बूस्टर डोज लगवा लें। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण कराने वाले लोगों के साथ फोटो खिंचवाई।
इस मौके पर सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, एसडीएम कुलपहाड़ श्वेता पांडेय, तहसीलदार संजीव कुमार राय, बीडीओ जैतपुर राहुल पांडेय, ग्राम प्रधान जैतपुर छोटे लाल, ग्राम विकास अधिकारी अर्चना गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।