{"_id":"61e99cdd3b8dc251f0577d34","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp676404676","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार देने वाले को चुनेंगे जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार देने वाले को चुनेंगे जनप्रतिनिधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। विधानसभा चुनाव को लेेकर हर ओर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बार युवा विकास के साथ रोजगार देने वाले प्रत्याशी को वोट देने का मन बना चुके हैं। बुंदेलखंड के अति पिछड़े जिले महोबा में बेरोजगारी की समस्या सबसे बड़ा मुद्दा है। यहां के पढ़े-लिखे युवा रोजगार की तलाश में महानगरों की ओर पलायन करने के लिए मजबूर हैं। हर बार के चुनाव में यहां रोजगार के साधन विकसित किए जाने की मांग ने जोर पकड़ा लेकिन जनप्रतिनिधि युवाओं की अपेक्षा पर खड़े नहीं उतरे। बातचीत के दौरान ज्यादातर युवाओं ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ रोजगार के अवसर बढ़ने चाहिए। यदि कोई प्रत्याशी उपयुक्त नहीं दिखा तो नोटा दबाकर अपनी राय जाहिर करेंगे।
युवा बोले
नैकानापुरा निवासी हेमंत राजौरिया का कहना है कि जनप्रतिनिधि उसे चुनेंगे, जो निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर जनता के लिए काम करें। क्षेत्र की जरूरतें समझें और विकास का वादा करें। गांधीनगर निवासी सौरभ कुशवाहा का कहना है कि जनप्रतिनिधि उसे चुनेंगे, जो जनता के हित की सोचें। लोगों के बीच जाकर जन समस्याएं सुनें और समझें। युवाओं के लिए रोजगार के साधन विकसित करने का प्रयास करें।
बजरंग चौक निवासी कुलदीप शर्मा का कहना है कि चुनाव में उसी को वोट देेंगे, जो विकास का वादा करेगा। जो लोग अपने वादे पर खरे नहीं उतरे उन्हें तवज्जो नहीं देंगे। खरेला निवासी सोना तिवारी का कहना है कि क्षेत्र का विकास और यहां की समस्याएं शासन स्तर पर उठाने वाले को ही वह अपना वोट करेंगी। जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो जनता की समस्याओं का निस्तारण कराएं।