फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

बदमाशों ने सफाई कर्मी को पीटकर नगदी व मोबाइल लूटा

Thu, 20 Jan 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा। चरखारी-महोबा मार्ग पर करहराकलां के पास बाइक सवार बदमाशों ने सफाई कर्मी को पीटा। इसके बाद उसकी जेब से पांच हजार रुपये व मोबाइल लूट ले गए। घायल हालत में कोतवाली पहुंचकर पीड़ित ने पूरी घटना बताई। पुलिस ने अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्यालय निवासी सत्येंद्र कुमार कलक्ट्रेट में सफाई कर्मचारी है। बुधवार शाम वह बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने कस्बा चरखारी गया था। रात करीब नौ बजे लौटते समय करहराकला गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए सत्येंद्र कुमार को रोकना चाहा। न रुकने पर बदमाशों ने बाइक में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद लात घूंसों से पीटते हुए घायल कर दिया। जेब में पडे़ पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन भी लूट ले गए। सत्येंद्र ने किसी तरह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना में बाइकों की टक्कर में चोट लगने का है। फिर भी घटना की जांच कराई जा रही है। यदि मामला सही हुआ तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed