{"_id":"61e700ffeb76de18295383dc","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6760623106","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव को लेकर 1,383 अराजकतत्वों पर शांतिभंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव को लेकर 1,383 अराजकतत्वों पर शांतिभंग की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर/अजनर। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। श्रीनगर व अजनर थाना क्षेत्र के 1,383 लोगों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है। जबकि दस अपराधियों पर गुंडा एक्ट व 51 के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
श्रीनगर थाना पुलिस ने 35 मामले दर्ज कर एक हजार लोगों को शांतिभंग के तहत पाबंद किया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 15 शातिरों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। अभी तक 150 लाइसेंसी असलहे जमा कराए गए हैं।
अजनर संवाद के अनुसार थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के 383 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। दस शातिरों पर गुंडा एक्ट व 36 के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। अभी अपराधियों को चिंहित करने का काम जारी रहेगा। अभी तक 173 लाइसेंसी असलहे जमा कराए जा चुके हैं।