फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

पौष पूर्णिमा पर लगाई गोरखगिरि धाम की परिक्रमा

Mon, 17 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
mahoba news - फोटो : MAHOBA
महोबा। पौष पूर्णिमा पर भक्त सुबह शिवतांडव मंदिर से गोरखगिरि धाम की परिक्रमा पर निकल पड़े। कुछ भक्तों ने तो ओम नम: शिवाय के जयकारों के बीच नंगे पैर ही 5 किलोमीटर की परिक्रमा लगाई और गोरखेश्वर महादेव से कोरोना जैसी महामारियों से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

परिक्रमा की अगुवाई कर रहे गोरखगिरि परिक्रमा समिति के प्रमुख डॉ. एलसी अनुरागी व बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि पूरे जोश और उत्साह के साथ परिक्रमा अपने निर्धारित समय पर शिवतांडव मंदिर से शुरू हो गई और पठवा के बाल हनुमान, महावीरन, कबीर आश्रम, बजरंगबली, सकरे सन्या, भूतनाथ आश्रम, काली माता, शनिदेव, खोखो माता, रामजानकी, छोटी चंडिका, गोरखेश्वर महादेव, पुलिस लाइन, नागौरिया, बालाजी हनुमान, सुनरा सुनरिया व काल भैरव होते हुए एक घंटे में वापस शिवतांडव पहुंची।
विज्ञापन

डा. अनुरागी ने इस मौके पर ‘पूरनमासी पे परिक्रमा करियो रे, कट जैहै जनम के सब पाप रे’ गाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। अवधेश गुप्ता ने सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया। परिक्रमा में दिनेश खरे, प्रहलाद पुरवार, अभिषेक द्विवेदी, सुमित तिवारी, राम किशन सेन, गया प्रसाद, अवधेश तिवारी, चंद्रभान व प्रवीण चौरसिया समेत तमाम लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed