{"_id":"61d88a427c126454dd44763d","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6741386172","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में जानकारी देते जिला पंचायत सदस्य मृत्युंजय प्रताप।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। बैंदो से जिला पंचायत सदस्य मृत्युंजय प्रताप ने जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जिला पंचायत खनन व तहबाजारी में अनियमितता करने के बारे में अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज से शिकायत की है। शिकायत की प्रति मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को भी भेजी गई है।
प्रेसवार्ता में उन्होंने शिकायती पत्र का हवाला देते हुए बताया कि जिला पंचायत महोबा ने वर्ष 2022-23 में खनन तहबाजारी की प्रक्रिया को पूर्ण कराया है। सरकारी रेट 13.31 करोड़ रुपये था लेकिन टेंडर 11.72 करोड़ रुपये में आवंटित किया गया है। जबकि इसको लेकर 13 करोड़ रुपये की बोली भी लगाई गई थी। पर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अधिकारियों ने कम रेट पर टेंडर आवंटित कर दिया। इससे भारी मात्रा में राजस्व की हानि हुई है। यह धनराशि जिला निधि में जाती है जिससे हम सदस्य अपने निर्वाचित क्षेत्रों में विकास कार्य कराते हैं। जिला पंचायत में भ्रष्टाचार हो रहा है।
जनपद एवं मंडल के अधिकारी इन पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। टेंडर प्रक्रिया को रद्द कर दोबारा निष्पक्ष तरीके से कराया जाए। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है। इसे निष्पक्षता के साथ पूरा किया गया है। जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह निराधार हैं।