{"_id":"61d888db5f4cf85a6f77564b","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6741357136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी शुल्क के विरोध में हड़ताल पर रहे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी शुल्क के विरोध में हड़ताल पर रहे व्यापारी
विज्ञापन
मंडी शुल्क के विरोध में बंद मंडी में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। मंडी शुल्क के विरोध में शुक्रवार को व्यापारी हड़ताल पर रहे। जिससे जिले की सभी गल्ला मंडियां बंद रहीं और पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। दिनभर रिमझिम बारिश होने के चलते किसान भी मंडियों में माल बेचने नहीं पहुंचे।
जिला उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले जिले के व्यापारी आंदोलित है। मंडी शुल्क समाप्त किए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने तीन जनवरी को मंडी समिति के बाहर धरना दिया था और पांच जनवरी को मंडी शुल्क का प्रतीकात्मक पुतला फूंका था। सरकार द्वारा इस ओर कोई ध्यान न दिए जाने पर सात जनवरी को मंडियां बंद करने का ऐलान किया गया। जिसके तहत शुक्रवार को जिलेभर की सभी मंडियां बंद रहीं, हालांकि इस समय किसान फसलों की रखवाली में व्यस्त हैं। साथ ही दो दिन से लगातार बारिश होने के चलते मंडियों में किसानों की आमद नहीं हुई।
उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भागीरथ नगायच ने बताया कि मंडी शुल्क कई राज्यों में नहीं लगता है और उद्योगों में छूट है। व्यापारी मंडी शुल्क समाप्त करने, मंडी के अंदर काम करने वाले व्यापारियों को लाइसेंस जारी कर यूजर चार्ज व अन्य किसी माध्यम से आधा प्रतिशत शुल्क लगाए जाने, मंडी की दुकानों की फ्री-होल्ड रजिस्ट्री कराने की मांग कर रहे हैं।