{"_id":"61d5dab9a60ea279ab352146","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp67374523","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। सदर तहसील के मौजा बीजानगर में सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराए जाने से ग्रामीण भड़क उठे हैं। बुधवार को 50 से अधिक ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और राजस्वकर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। बाद में एसडीएम को शिकायती पत्र देकर सरकारी भूमि से अवैध निर्माण तत्काल रुकवाए जाने की मांग की है।
बीजानगर गांव निवासी शीतल प्रसाद, अशोक कुमार, द्वारका प्रसाद, लल्लू, कृष्ण कुमार, इंद्रपाल, खेमचंद्र, कमलेश कुमार, नवल किशोर, हरगोविंद, परशुराम समेत 50 से अधिक ग्रामीणों ने एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें बताया कि बीजानगर-दमौरा मार्ग में सड़क के दोनों ओर सरकारी भूमि पर अवैैध निर्माण कराया जा रहा है। इसी मौजे की स्टेडियम के पीछे सरकारी भूमि पर निर्माण चल रहा है। कई बार राजस्व विभाग को सूचना दी गई। उन्होंने लेखपाल पर साठगांठ का आरोप लगाया। कहा कि कई बार नक्शा लेने का प्रयास किया गया लेकिन कलक्ट्रेट में नक्शा उपलब्ध न होने की जानकारी दी गई। उन्होंने मामले की जांच कराकर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर भूमि सुरक्षित कराए जाने और भूमाफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि अवैध निर्माण नहीं रुका तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
कब्रिस्तान की भूमि पर भी अवैध निर्माण
शहर के कीरत सागर पावर हाउस के समीप कब्रिस्तान की भूमि पर दबंगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया है। चारदीवारी का निर्माण कराए जाने का विरोध करने पर मुतवल्ली को गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई। काजीपुरा निवासी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदर मुतवल्ली अहमद अली ने डीएम मनोज कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। विरोध करने पर धमकी दी जा रही है। उन्होंने अवैध कब्जा रोके जाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराते हुए जानमाल की सुरक्षा की मांग की है।