फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

अभिलेखों के उत्कृष्ट रखरखाव में जीआरपी थाना महोबा अव्वल

Wed, 05 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
जीआरपी थाना महोबा। - फोटो : MAHOBA
महोबा। अभिलेखों के रखरखाव में झांसी अनुभाग के जीआरपी थाना महोबा को पहला स्थान मिला है। राजकीय रेलवे पुलिस लखनऊ ने जीआरपी थानों के अभिलेखों के उत्कृष्ट रखरखाव को लेकर मुख्यालय स्तर पर चयन प्रतियोगिता आयोजित की थी। प्रतियोगिता में आगरा अनुभाग के थाना जीआरपी मथुरा को द्वितीय स्थान मिला है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक माह पहले चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। चार जनवरी को अपर पुलिस महानिदेशक के स्टाफ ऑफिसर अनिल कुमार यादव ने पत्र जारी किया है। जिसमें उत्कृष्ट रखरखाव के लिए महोबा जीआरपी को पहले और मथुरा को दूसरा स्थान मिलने की जानकारी दी। दोनों थानों के थाना प्रभारी समेत आरक्षियों को सात जनवरी को पुलिस मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग लखनऊ में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

महोबा जीआरपी से थानाध्यक्ष हरीओम मिश्रा, मुख्य आरक्षी नीरज कुमार, आरक्षी पवन कुमार, करुणेंद्र सिंह व जीतेंद्र कुमार सोनकर जबकि जीआरपी मथुरा से प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार, मुख्य आरक्षी भवर सिंह, संदीप कुमार, गिरजेश कुमार व आरक्षी विपिन कुमार को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed