{"_id":"61d5d89ae39481251d26cc6d","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp673741073","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में एसपी आवास के पास मिली नवजात बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में एसपी आवास के पास मिली नवजात बच्ची
विज्ञापन
महिला जिला अस्पताल में भर्ती नवजात बच्ची।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। सुबह की शीत लहर व कोहरे के बीच एसपी आवास के पीछे करीब 200 मीटर की दूरी पर नवजात बच्ची मिलने से इलाकाई लोगों की भीड़ जुट गई।
झाड़ियों से बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहीं नजदीक स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी महिला ने उसे उठाकर सीने से लगाया और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल ही बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उसका उपचार शुरू कराया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एसपी आवास के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली शकुंतला सुबह करीब आठ बजे घर के किसी काम से निकली थी। तभी उसे झाड़ियों के पास किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, पास जाकर देखा कि कपड़े में लिपटी हुई नवजात बच्ची बिलख रही थी। उसने तुंरत ही बच्ची को उठाकर उसे सीने से लगाया, तब इलाकाई लोग भी एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची। डॉक्टर जावेद के मुताबिक बच्ची का शरीर ठंडा पड़ा हुआ है, लेकिन उसकी हालत स्थिर है।
पुलिस के हाथ-पांव फूले, खंगाल रही अस्पताल
एसपी आवास के पीछे नवजात को फेंके जाने से कोतवाली पुलिस के भी हाथ-पांव फूले हुए हैं। पुलिस कांशीराम कॉलोनी के आसपास के सभी छोटे-बड़े अस्पताल, अल्ट्रासाउंड सेंटरों को भी खंगाल रही है। सरकारी अस्पताल भी नजदीक है, वहां पर भी पूछताछ की जा रही है। बच्ची कहां पैदा हुई और उसे किसने लाकर एसपी आवास के पीछे फेंका, पता लगाना कोतवाली पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
बच्ची के लिए दूध व कपड़े लेकर पहुंची महिलाएं
बच्ची के मिलने की सूचना लगते ही आसपास के घरों की कुछ महिलाएं उसके लिए गर्म कपड़े व दूध की शीशी लेकर मौके पर पहुंची। हर कोई उस मां को कोस रहा था, जिसने मासूम को कड़कड़ाती ठंड में इस तरह लावारिस फेंक दिया। कांशीराम कॉलोनी निवासी महिला शकुंतला तो उक्त बच्ची को गोद लेने के लिए भी तैयार थी। कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि अस्पताल से ठीक होने के बाद बच्ची को चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द किया जाएगा।