फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

टीकाकरण के बाद बेहोश होकर गिरी दो छात्राएं

Wed, 05 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
mahoba news
टीका करतीं स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के वैक्सीनेशन के बाद दो छात्राओं की हालत बिगड़ गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। दोनों छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद हालत सही होने पर डॉक्टरों ने उनकी छुट्टी कर दी।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार ने 15 से 18 साल के किशोर-किशोरियों के वैक्सीनेशन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में 50 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वैक्सीन लगने के बाद छात्रा दामिनी (16) वर्ष एवं रजनी (16) कक्षा 11 की दोनों छात्राओं की हालत खराब हो गई। यह नजारा देख वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में कॉलेज का स्टाफ दोनों छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहां करीब 3 घंटे के इलाज के बाद दोनों छात्राओं की हालत में सुधार हुआ। तब जाकर विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पवन राजपूत का कहना है कि छात्राएं खाना खाकर नहीं आई थी इससे होने घबराहट हुई और तबीयत खराब हो गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के बाद उनकी हालत सही हो गई और छुट्टी कर दी गई। टीका सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

106 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया
कबरई संवाद के अनुसार मंगलवार के दिन कस्बे के अखंड इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 15 से 18 वर्ष आयु तक के 106 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। अखंड इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमकार त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय में 1300 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। कोरोना महामारी से बचाने के लिए 15 से 18 वर्ष आयु के 106 बच्चों को टीका लग गया है। विद्यालय में पढ़ने वाले इस उम्र के सभी बच्चों के हर हाल में शीघ्र ही टीकाकरण कराया जाएगा।
कम आ रहे किशोर
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार किशोर-किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जिसमें सीएचसी कुलपहाड़ में कम किशोर ही टीका लगवाने पहुंचे रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अमरीष राजपूत ने बताया कि पहले दिन मात्र 10 लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी। दूसरे दिन थोड़ी संख्या बढ़ी है लेकिन फिर भी बहुत कम संख्या में युवा अस्पताल आ रहे हैं। उन्होंने अपील की है कि आस पड़ोस में रहने वाले लड़की-लड़कियों और इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं को वैक्सीन के प्रति जागरूक करेें।

100 ने कराया टीकाकरण
अजनर संवाद के अनुसार पं दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज अजनर में टीकाकरण लगवाने के प्रति बच्चों में उत्साह दिखा। जैतपुर से आई स्वास्थ्य टीम डॉ. प्रेमनारायण शर्मा, अमित गंगेले, संगीता देवी की टीम ने टीकाकरण किया। जिसमें दो दिन में 100 लोगों ने टीकाकरण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed