{"_id":"61d48f7331fdf5432269a2ca","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6735569185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों का कराएं सत्यापन, असलहे भी हो जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव को लेकर कॉलेजों का निरीक्षण करते एडीजी प्रेमप्रकाश।
- फोटो : MAHOBA
Link Copied
महोबा/कबरई। प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक की। इससे पूर्व उन्होंने चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के आईजी के. सत्यनारायण, एसपी सुधा सिंह के साथ चुनाव के दौरान फोर्स ठहरने के इंतजाम के अलावा कुछ स्कूल-कॅालेजों में बने मतदान केंद्रों को भी देखा। एडीजी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर मैपिंग कर लें। उन्होंने अभियान चलाकर असलहे जमा कराने की भी बात कही।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में एडीजी ने कहा कि गांव-गांव में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। अराजकतत्वों को चिंहित कर कार्रवाई की जाए। भूमि विवाद, आपसी रंजिश के अलावा छोटे छोटे मामलों में त्वरित जानकारी लेकर कार्रवाई की जाए, ताकि उक्त मामलों का विवाद कोई बड़ा रूप न ले सके। इसी कड़ी में एडीजी ने कस्बा कबरई के कुछ लोगों ने भी बातचीत क्षेत्र की कानून व्यवस्था से संबंधित समस्याओं की जानकारी की। इस मौके पर अपर एसपी आरके गौतम, सीओ नगर राम प्रवेश राय, सीओ चरखारी उमेश चंद्र, सीओ कुलपहाड़ तेज बहादुर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।