फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

वन डिस्ट्रिक्ट वन ग्रीन चैम्पियन बनी डायट चरखारी

Fri, 27 Aug 2021 04:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
कलेक्ट्रेट में डायट प्राचार्य को प्रमाण पत्र सौंपते जिलाधिकारी - फोटो : MAHOBA
चरखारी (महोबा)। महात्मा गांधी ग्रामीण शिक्षा परिषद द्वारा पूरे भारत के कालेजों के परिसरों की साफ सफाई रखने के किए सर्वे में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चरखारी को वन डिस्ट्रिक्ट वन ग्रीन चैंपियन घोषित किया गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने डायट प्राचार्य संतोष कुमार सक्सेना को प्रमाण सौंपकर बधाई दी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय शिक्षा परिषद ने पूरे भारत में संस्थाओं को स्वच्छ रखने पर सर्वे किया गया और इस सर्वे में महोबा जनपद के चरखारी तहसील में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने साफ और सफाई रखने में डायट चरखारी को वन डिस्ट्रिक्ट वन ग्रीन चैंपियन का अवार्ड दिया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने डायट प्राचार्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर बधाई दी। डीएम ने कहा कि इस अवार्ड से अन्य संस्थाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य ने संस्थान में किए गए विभिन्न कार्यों स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत तथा कचरा प्रबंधन जल संरक्षण ऊर्जा संरक्षण पर चर्चा की। इस मौके पर डायट प्रवक्ता योगीराज, अशोक कुमार, मनीष कुमार केसरवानी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed