फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

वसीम रिजवी का पुतला फूंककर जताया विरोध

Fri, 19 Mar 2021 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
वसीम रिजवी के खिलाफ जुलूस निकालते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : MAHOBA
चरखारी (महोबा)। शहर काजी की अगुवाई में मुस्लिम समुदाय ने वसीम रिजवी का पुतला फूंककर विरोध जताया है। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने कोर्ट में याचिका दायर कर कुरान से 26 आयतें हटाए जाने की मांग की है। जिसको लेकर मुस्लिम संगठन विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार इसके विरोध में शहर काजी मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय द्वारा जामा मस्जिद से जुमा की नमाज के बाद एकत्र हुए लगभग पांच सौ लोगों द्वारा जुलूस निकाला गया। गोलाघाट घड़ी मस्जिद चौराहा पचराहा पहुंच कर जुलूस में शामिल लोगों ने वसीम रिजवी का पुतला फूंका। इसके बाद एसडीएम राकेश कुमार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें वसीम रिजवी को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, धार्मिक उन्माद फैलाने के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर शहर काजी आरिफ, नबी अहमद मोइनुद्दीन, आतिफ हाशमी समेत भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed