फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

चार साल में विकास कार्यों को लगे पंख : प्रभारी मंत्री

Fri, 19 Mar 2021 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
कार्यक्रम को संबोधित करते प्रभारी मंत्री - फोटो : MAHOBA
महोबा। जनपद में चार साल में विकास कार्यों को पंख लग गए हैं। यह बात प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर कलक्ट्रेट प्रांगण में कार्यक्रम एवं विकास प्रदर्शनी में प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने कही। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व जनसामान्य ने देखा।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने सूचना विभाग द्वारा जनपद व विधानसभावार प्रकाशित ‘वर्षों में जो न हो पाया, चार वर्ष में कर दिखाया’ नामक विकास पुस्तिका का विमोचन किया। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब, किसान मजदूरों, निराश्रित व्यक्तियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। प्रदेश सरकार द्वारा कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर किया गया है। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, कोऑपरेटिव के चेयरमैन चक्रपाणि त्रिपाठी, नगरपालिका महोबा की चेयरमैन दिलाशा तिवारी, डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव, एडीएम आरएस वर्मा, सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों और शिक्षकों की कमी नहीं हो सकी दूर
प्रदेश में योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर जिले में तमाम योजनाएं चलाई गई। कई योजनाएं पूरी हो गईं हैं जबकि कुछ शेष हैं। वहीं इन चार सालों में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में रिक्त पद नहीं भरे जा सके। इंटर कॉलेज से लेकर डिग्री कॉलेज शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहे हैं। दूसरी ओर जिला अस्पताल में 25 डॉक्टरों के सापेक्ष महज दस डॉक्टरों से काम चलाया जा रहा है। यहां पैरामेडिकल स्टाफ की भी भारी कमी है। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ रही हैें। इसको लेकर प्रभारी मंत्री ने समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed