फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

रविदास जंयती पर निकली शोभा यात्रा, कार्यक्रम भी हुए

Sat, 27 Feb 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकालते समाज के लोग - फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़ (महोबा)। रविदास जयंती पर शनिवार को रविदास मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें गाजे-बाजे, घोड़ों के साथ रविदास महाराज की झांकी भी शामिल रही। रविदास मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ में शोभायात्रा बस स्टैंड, मुख्य बाजार, पुरानी तहसील होते हुए रविदास मंदिर में लौटकर समाप्त हुई। मंदिर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अमित प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल अहिरवार, महेंद्र अहिरवार, देशराज अहिरवार, सुनील कुमार, मुकुन्दी, काशीप्रसाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रीनगर संवाद के अनुसार संत रविदास जयंती क्षेत्र में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। कस्बा के मोहल्ला भैरोगंज व बड़ापुरा मुहाल व सिजहरी गांव में संत रविदास जन्मोत्सव समितियों ने कार्यक्रम आयोजित किए। गया। इसमें संत के अनुयायियों ने हवन-पूजन किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देर शाम तक प्रवचन व कवि सम्मेलन का कार्यक्रम चलता रहा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि शिव कुमार राजपूत, महेंद्र, योगेंद्र वर्मा, अखिलेश वर्मा, मोहम्मद इकबाल, प्रेमचंद तिवारी, ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अमित दीक्षित समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनवाड़ी संवाद के अनुसार संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस मौके पर जयप्रकाश, बृजगोपाल, मोतीलाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ अहिरवार, लालदिवान, रमेश, हीरालाल आदि शामिल रहे।
महोबा व चरखारी में भी निकाली शोभायात्रा
महोबा संवाद के अनुसार संत शिरोमणि रविदास जयंती पर शहर में नवयुवक सेवक समिति के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

कस्बा चरखारी में रविदास जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कर्मचारी कल्याण संघ के तहसील अध्यक्ष छविलाल वर्मा ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास की गिनती महान संतों में होती है। उन्होंने हमेशा समानता व सद्भावना का संदेश दिया है। इस मौके पर कन्या भोज व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चतुर सिंह, राकेश पहलवान, रामचरण, सत्येंद्र सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed