{"_id":"603a801d8ebc3ee8f16642a4","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6145467149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने किशोरी को घर के दरवाजे से किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवारों ने किशोरी को घर के दरवाजे से किया अगवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के एक गांव से किशोरी को कार सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े घर के दरवाजे से अगवा कर लिया। तीन घंटे बाद आरोपी किशोरी को खेत के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने किशोरी के मिलने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने मध्यप्रदेश के लवकुश नगर में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
थाना श्रीनगर के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे खेत से घर वापस लौट रही थी। तभी दरवाजे पर पहुंचते ही कार सवार तीन युवकों ने किशोरी को खींचकर कार में डाल लिया और फरार हो गए। शोर-शराबा सुनकर मां ने कार का पीछा किया लेकिन आरोपी भाग निकले। परिजनों व पुलिस ने किशोरी की तलाश की। दोपहर करीब तीन बजे किशोरी घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर मिली। किशोरी ने बताया कि कार सवार उसे तीन घंटे तक कार में बैठाए रहे और बाद में छोड़कर भाग गए।
थानाध्यक्ष श्रीनगर संजय शर्मा ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर पहचान की गई है। चार पहिया कार मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के कस्बा लवकुश नगर निवासी अनीता की बताई जा रही है। कार की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लवकुश नगर भेजा गया है। जल्द ही गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।