फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

जिले की सड़कों की हालत खराब होने पर मंत्री ने जताई नाराजगी

Fri, 26 Feb 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले की सड़कों की हालात खराब होने पर लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने विभाग के एक्सईएन बीबी अग्रवाल से नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि 31 मार्च तक जिले की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जानी चाहिए, वरना कार्रवाई को तैयार रहें। राज्यमंत्री शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने मंत्री से कहा कि जिले में रिवई-काकुन, कबरई- कुंहैंटा, कबरई-पहरा, सिरसी-इचौली, खन्ना- धवारी, कबरई-रिवई व पनवाडी-बैंदों गांव की सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। इसकी वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। इस पर मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन बीबी अग्रवाल को 31 मार्च तक जिले की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि ऐसा न होने पर कार्रवाई को तैयार रहें।
विज्ञापन

कहा कि जिन सड़कों पर कार्य चल रहा है, उसे बरसात तक पूरा करा लिया जाए। नई सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, पैच वर्क, लघु सेतुओं का निर्माण आदि को लेकर लंबित मामलों को जल्द पूरा कराए जाए। उन्होंने कहा कि खनन न्यास निधि से प्रस्तावित खदान क्षेत्रों की सड़कों के निर्माण गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए, ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को बार-बार सड़क टूटने से परेशानी न हो। बैठक में पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने बताया गया कि महोबा शहर के लिए रिंग रोड, चरखारी व बेलाताल नगरों के लिए बाईपास रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसकी स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि जिन प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति शासन से मिल गई है, उनका जनप्रतिनिधियों से शिलान्यास व भूमि पूजन कराकर कार्य प्रारंभ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी कहा कि अवर अभियंता प्रतिदिन अपने क्षेत्र में जाकर कार्यों को देखें। बिना किसी के दबाव में आए गुणवत्ता को बनाएं रखें। सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर भेजे, विभाग धन देने को तैयार है। इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में डीएम सत्येंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चक्रपाणि त्रिपाठी, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एससी जैन, पीडी डीएन पांडेय समेत तमाम अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed