{"_id":"603938678ebc3ee92a070466","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6143535136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे में अन्ना पशु से टकराई बाइक, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे में अन्ना पशु से टकराई बाइक, किसान की मौत
विज्ञापन
घटना के बाद गमगीन माहौल में बैठी मृतक की पत्नी व बच्चे
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा कुलपहाड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक सड़क पर एकाएक आए अन्ना पशु से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से किसान के सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई। परिवार के मुखिया की मौत से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कस्बा कुलपहाड़ के कठवरिया निवासी परमेश्वरी दयाल अहिरवार का पुत्र देवेंद्र (30) गुरुवार की शाम खेतों की रखवाली करने गया था। रात करीब 10 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। हाईवे पर टौरियापुरा के समीप सड़क पर एकाएक अन्ना जानवर आ जाने से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी कुलपहाड़ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक की पत्नी संगीता व तीन बच्चों अंजलि, चांदनी और मोहित का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अजनर संवाद के अनुसार डढ़हत गांव निवासी प्रमोद रैक्वार (40) बाइक से अजनर जा रहा था। तभी नहर कोठी के पास सड़क पर फैली बालू में बाइक फिसलकर गिर गई। जिससे प्रमोद घायल हो गया। यूपी 112 पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।