फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

शराब पीने के बाद बिगड़ी हालत, दो श्रमिकों की मौत

Fri, 26 Feb 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
मृतक अजय की फाइल फोटो - फोटो : MAHOBA
महोबा। महोबा शहर से 10 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित एक क्रशर प्लांट में दो मजदूरों की मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जताई है। महोबा कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण साफ नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कि मौत की वजह क्या थी।
विज्ञापन

कासगंज के मुनव्वरपुर गांव निवासी किसान प्रेम पाल सिंह का बेटा अजय (36) छतरपुर के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के दिदवारा स्थित कृष्णा ग्रेनाइट प्लांट में काम करता था। वह परिसर में ही बने कर्मचारी आवास में रहता था। उसके साथ इसी क्रशर का मजदूर बुलंदशहर के रुडरी गांव निवासी शिव प्रताप सिंह (29) भी रहता था। गुरुवार की शाम दोनों अपने कमरे में थे। शाम करीब साढ़े छह बजे प्लांट का साइट इंचार्ज व शिव प्रताप का चचेरा भाई दुष्यंत सिंह और फोरमैन जसपाल सिंह अजय के कमरे में पहुंचे। वहां अजय व शिव प्रताप को अचेतावस्था में पड़ा देख क्रशर मालिक को सूचना दी। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल, महोबा लेकर आए, तो डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि मृतकों के मुंह से अल्कोहल की बदबू आ रही थी। आशंका है कि जहरीली शराब पीने से दोनों की जान गई है।
विज्ञापन

इधर, अस्पताल के डॉक्टरों की सूचना पर महोबा कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है। घटना की जांच लवकुश नगर थाना पुलिस करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी वहीं भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे में क्या हुआ पता नहीं
क्रशर प्लांट के फोरमैन जयपाल ने बताया कि शाम 5.30 बजे वह अजय और शिव प्रताप से मिला था। तब दोनों पूरी तरह स्वस्थ थे। शाम करीब 6.30 बजे जब वह अजय के कमरे में पहुंचा, तो दोनों जमीन पर अचेतावस्था में पड़े थे। एक घंटे के दौरान अजय व शिव प्रताप ने क्या खाया और पीया, इस बारे में उसे कुछ पता नहीं है।

मजदूरों के घरों में मचा कोहराम
गुरुवार रात करीब नौ बजे जसपाल ने अजय और शिव प्रताप की मौत की खबर उनके परिजनों को दी। अपने-अपने लाल की मौत की खबर सुनते ही दोनों के घरों में कोहराम मच गया। परिजन भी बिलख पड़े। रिश्तेदारों ने किसी तरह उन लोगों को सांत्वना देकर शांत कराया। अजय के परिवार में पत्नी हेमलता, बेटे गोविंद (10), हरिओम (7) हैं। अजय तीन भाइयों में मझोला था। वहीं, शिव प्रताप की शादी चार साल पहले मीरा से हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है। शिव प्रताप घर में सबसे बड़ा था। छोटा आशीष और विवाहित बहन आरती हैं।

शिव प्रताप की फाइल फोटो

शिव प्रताप की फाइल फोटो- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed