{"_id":"5eada17a8ebc3e902b0f7009","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp5581513106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़ित किसान ने गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर पीड़ित किसान ने गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन
महोबा । कस्बा खरेला के मानिक मोहल्ला में कैंसर से पीड़ित किसान सुरेश पचौरी (58) अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुरेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों समझाकर शांत कराया। पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मानिक मोहल्ला निवासी सुरेश पचौरी 90 बीघा जमीन का कास्तकार हैं। दो साल से वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। काफी इलाज कराने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। बल्कि दिन-प्रतिदिन तकलीफ बढ़ती गई। इससे परेशान होकर शनिवार की सुबह सुरेश ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर कनपटी में अड़ाकर ट्रिगर दबा दिया। कनपटी में गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। मौके पर उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और सुरेश की शव देखकर बिलख पड़े। किसी तरह लोगों ने उन्हें शांत कराया।
सुरेश के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुुकी है। छोटे बेटे योगेंद्र पचौरी ने बताया कि कैंसर के कारण पिता को काफी तकलीफ थी। इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है। इधर, पुलिस का कहना है कि वारदात में प्रयुक्त रिवाल्वर को जल्द जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।