फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba,mahoba news

अनावश्यक रूप से न्यायालय में किसी को न मिले प्रवेश

Mon, 11 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
mahoba,mahoba news
न्यायालय परिसर के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेतीं एसपी सुधा सिंह। - फोटो : MAHOBA
महोबा। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने सोमवार को न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्य गेटों पर लगे मेटल डिटेक्टर व अन्य अत्याधुनिक उपकरणों को चेक किया। उन्होंने संदिग्धों की लगातार चेकिंग करने और अनावश्यक रूप से किसी को प्रवेश न देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने न्यायालय की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी व मौके पर मुस्तैदी चेक की। न्यायालय सुरक्षा प्रभारी एसआई महेंद्र भदौरिया को निर्देश दिए कि परिसर के अंदर जमावड़ा न लगे, अनावश्यक वाहनों का प्रवेश रोकें। प्रत्येक व्यक्ति की चेकिंग के बाद अंदर आने दें।। पीएसी के रहन-सहन व मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के एचसीपी कमांडर देवेंद्र को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीओ ने विवेचकों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
महोबा। सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने थाना कबरई में सर्किल क्षेत्र के विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं के समय से निस्तारण के निर्देश दिए। सीओ चरखारी उमेश चंद्र ने थाना खरेला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क में आईं शिकायतों की समीक्षा कर निर्देश दिए। भूमि विवाद, एससीएसटी एक्ट, माल रजिस्टर आदि को चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed