फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba,mahoba news

ओवरलोड डंपरों की धमाचौकड़ी से गड्ढों तब्दील हुई सड़क

Mon, 11 Oct 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
mahoba,mahoba news
खरेला (महोबा)। ओवरलोड डंपरों की धमाचौकड़ी से खरेला-सुरहा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। दो-दो फीट गहरे गड्ढे होने के चलते वाहन हिचकोले खाते निकल रहे हैं। मार्ग में रात के समय अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

थाना खरेला की सीमा में बन रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निर्माण में सामग्री आपूर्ति के नाम पर एक सैकड़ा डंपर दिन-रात ओवरलोड गिट्टी व डस्ट भरकर निकल रहे हैं। शिवहार बांध के पास सिंचाई विभाग द्वारा पुल का निर्माण कराए जाने से सड़क बंद हो गई है। रिवई-कबरई मार्ग से जाने वाले वाहन आबादी के बीच से निकले खरेला-सुरहा मार्ग का सहारा ले रहे हैं। चार वर्ष पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी सड़क ओवरलोड वाहनों के निकलने से गड्ढों में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन

ऐंचाना ग्राम प्रधान दिवाकर तिवारी, पड़ोरा प्रधान विनीत कुमार सिंह, मोतीलाल, सुरेश आदि का आरोप है कि ओवरलोड डंपर चोरी छिपे निकलने से न सिर्फ राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि सड़क खराब हो रही हैं। बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखापढ़ी की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उधर, एसडीएम चरखारी रमेश कुमार का कहना है कि ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए संबंधित विभाग को लिखा-पढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed