फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba,mahoba news,helath news

गरीब बंदियों की पैरवी के लिए निशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराएगा प्राधिकरण

Mon, 11 Oct 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
mahoba,mahoba news,helath news
महोबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वृद्धाश्रम में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे वृद्धजनों को मानसिक स्वास्थ्य व कानून की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंशुमन धुन्ना ने प्राधिकरण से मिलने वाली विधिक सहायता को जानकारी दी। कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कानूनी सलाह अथवा अधिवक्ता की आवश्यकता है तो वह प्राधिकरण के कार्यालय में उपस्थित होकर जानकारियां प्राप्त कर सकता है। यदि किसी का कोई परिजन जेल में बंद है और उसकी पैरवी के लिए कोई अधिवक्ता नहीं है तो उसको प्राधिकरण की तरफ से नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाएगा। समाज सेविका नेहा चंसौरिया ने महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर वृद्धाश्रम के प्रबंधक अमित तिवारी, मनसादेवी गौर, विश्वनाथ त्रिपाठी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed