{"_id":"616cfdc3a80a3c4a7461bb1b","slug":"mahoba-husband-cut-his-wife-with-an-axe-for-not-giving-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: एक लाख रुपये न देने पर पति के सिर पर सवार हुआ खून, पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: एक लाख रुपये न देने पर पति के सिर पर सवार हुआ खून, पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दी दर्दनाक मौत
Mon, 18 Oct 2021 10:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद बदहवास परिजन और मासूम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा के श्रीनगर में रुपये न देने पर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिजहरी गांव के छिदू कुशवाहा (64 ) पत्नी परमी (60) के साथ गांव के बाहर खेत में बने मकान में रहता था। साथ में ही बहू फूल कुमारी एवं पुत्र परशुराम भी बच्चों समेत रहते है। पुत्र मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम जयोराहा में खेती किसानी करता था।
पति एवं पुत्र खेती एवं काम करने से जो पैसा बचा था पत्नी के साथ जाकर बैंक में जमा कर देता था। 2 दिन पूर्व पति सिद्धू ने पत्नी से 1 लाख रुपए की मांग की तो पत्नी ने असमर्थता जताते हुए कहा कि इतना रुपया नहीं है। इस पर दोनों में अनबन हो गई।
विज्ञापन
रविवार की रात करीब 11 बजे परमी अपने नाती चंद्रभान के साथ छत पर सो रही थी कि अचानक पति छत पर चढ़ गया और सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करना शुरु कर दिए। घटना के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका के पुत्र परशुराम ने अपने पिता के खिलाफ हत्या किए जाने की तहरीर दी है।