कबरई(महोबा)। स्वास्थ्य शिविर में मुफ्त जांच कर उपचार किया गया। मरीजों को बताया गया कि जंक, फास्ट फूड और अनियमित दिनचर्या से कई तरह की बीमारियां होती हैं।
अमर उजाला फाउंडेशन व राजेंद्रा एंड कंपनी के सहयोग से पत्थर मंडी में गुरुवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में 95 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ब्लड ग्रुप, सीबीसी, शुगर, ऑक्सीजन लेवल, बीपी व आंखों की जांच कराई। शिविर में उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल के डॉ. राजकुमार तिवारी के साथ दिवेन्द्र सिंह, कार्तिक सिंह, आनंद राजपूत ने परीक्षण कर दवा बांटी। जड़ी बूटियों के विशेषज्ञ व आयुर्वेद परामर्श दाता डॉ. राजेश शुक्ला ने बताया कि शिविर में आए लोग शुगर, पेट की समस्याओं और चर्म रोगी हैं। राजेश शुक्ला ने कहा स्वस्थ रहने के लिए नियमित संतुलित आहार, हरी सब्जियों का प्रयोग, फलों का रस ,दूध, पनीर लें। राजेंद्रा एंड कंपनी के एमडी राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पत्थर मंडी में कार्य करने वाले लोगों को स्वस्थ रखने की दृष्टि से समय-समय पर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर सुबोध गुप्ता, शुभम गुप्ता व वाइस प्रेसीडेंट सुशील मिश्रा मौजूद रहे।