फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba district was formed on February 11, 1995 in dramatic fashion.

नाटकीय अंदाज में 11 फरवरी, 1995 को बना था महोबा जिला

Fri, 11 Feb 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mahoba district was formed on February 11, 1995 in dramatic fashion.
महोबा। महोबा जिला 11 फरवरी से 28 वर्ष का हो जाएगा। अल्पमत में आई सरकार को बचाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने महोबा आकर जिले की घोषणा की थी। वह अपने साथ हेलिकाप्टर में पहले जिलाधिकारी को भी लाए थे। जिले के लिए लंबे समय आंदोलन भी चला। जिले की वर्षगांठ पर पुष्कल सिंह की स्मृति में बुंदेली योद्धाओं को सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन

बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि 1995 में मुलायम सरकार अल्पमत में आ गई थी। सरकार बचाने के लिए एक विधायक की जरूरत थी। समर्थन हासिल करने के लिए मुलायम सिंह ने महोबा के विधायक अरिमर्दन सिंह को मंत्री पद की पेशकश दी। अरिमर्दन ने मंत्री पद ठुकरा कर महोबा को जिला बनाने की शत तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के समक्ष रख दी। 11 फरवरी को मुलायम सिंह हेलिकॉप्टर से महोबा पहुंचे। उनके साथ आईएएस उमेश सिन्हा भी थे। महोबा को जिला घोषित कर मुख्यमंत्री ने उमेश सिन्हा को पहला जिलाधिकारी नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन

लालता चौरसिया ने बताया कि जिले बनाने के लिए महोबा जिला आंदोलन समिति कई वर्ष से सक्रिय थी। नब्बे के दशक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक पुष्कल सिंह के महोबा आने के बाद आंदोलन को गति मिल गई। आंदोलन गांव-गांव पहुंच गया। महोबा के जिला बनने के दो वर्ष बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 साल बाद भी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल
जिला बनने के 27 वर्ष बाद भी जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। यहां करीब 50 चिकित्सकीय स्टाफ के पद खाली है। मरीजों के अस्पताल रेफर सेंटर बने हुए हैं। गंभीर मरीजों को यहां से झांसी, बांदा, कानपुर की दौड़ लगानी पड़ती है।

आज मिलेगा सम्मान
शुक्रवार को 11 बजे आल्हा चौक स्थित अंबेडकर पार्क में बुंदेली समाज के तत्वावधान में महोबा जिला स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर महोबा जिला बनाओ आंदोलन के मुख्य स्तंभ स्व. पुष्कल सिंह की स्मृति में महोबा में अच्छे कार्य करने वाले 11 नागरिकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed