{"_id":"610c1b518ebc3e88c86e83f6","slug":"mahoba-dharna-union-mahoba-news-knp644504743","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड किसान यूनियन ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड किसान यूनियन ने धरना दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। हर घर नल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए गुरुवार को बुंदेलखंड किसान यूनियन ने सदर तहसील में एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन के तहत धरना दिया। बाद में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मोहम्मद अवेश को सौंपा।
यूनियन के जिलाध्यक्ष देेवीदीन राजपूत ने बताया कि बुंदेलखंड में हर घर नल परियोजना में विभागीय अभियंताओं व निर्माण कंपनियों की मिलीभगत से अधोमानक डीआई पाइप व अन्य उत्पाद कोलकाता की कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इसकी गुणवत्ता सही नहीं है। इसको लेकर बुंदेलखंड की जनता में आक्रोश व्याप्त है। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा भी जल शक्तिमंत्री व अन्य विभागों को भी अवगत करा चुके हैं।
बुंदेलखंड संगठन प्रभारी बाला जी ने कहा कि बुंदेलखंड के सभी जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन के तहत धरना दिया जा रहा है। जिसमें गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग कर उचित निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। धरने पर राष्ट्रीय सचिव अखिलेश रावत, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किरन पाठक, उदेश कुमारी, कलावती, रामकिशुन शर्मा, शंकरलाल तिवारी, हुकुम सिंह मौजूद रहे।