{"_id":"61498a758ebc3e1e655c184c","slug":"mahoba-body-of-priest-s-son-was-found-in-pool-of-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: मंदिर के कुंड में मिला पुजारी के पुत्र का शव, पिता नहाने पहुंचे तो बेटे की लाश देख हो गए बदहवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: मंदिर के कुंड में मिला पुजारी के पुत्र का शव, पिता नहाने पहुंचे तो बेटे की लाश देख हो गए बदहवास
Tue, 21 Sep 2021 01:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:03 PM IST
सार
महोबा के एक मंदिर में मंगलवार को कुंड में पुजारी के बेटे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुजारी जब कुंड में नहाने पहुंचे तभी उन्हें बेटे का शव दिखाई दिया।
विज्ञापन
महोबा: घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भडऱा के गौरी वन पहाड़ में स्थित मंदिर के पुजारी के पुत्र का शव बगल में बने कुंड में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भडरा गांव के बाहर विशालकाय गौरी वन जंगल है। जहां पहाड़ पर मंदिर बना है। उसी के बगल में नहाने के लिए कुंड बना है। मंदिर में गांव के ही मुकुंदा यादव पूजा अर्चना करते हैं। सोमवार को पुजारी का पुत्र बृजेंद्र (35) गांव से मंदिर आया। यहां पर उसने खाना खाया। इसके बाद वह गायब हो गया।
पिता व भाई के तलाशने के बाद उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार की सुबह पिता कुंड में नहाने के लिए गया तो पुत्र का शव देखकर दंग रह गए। बेटे का शव मिलने की सूचना थाना श्रीनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुंड से बाहर निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है की मृतक के शरीर में कहीं चोटों के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उधर पिता ने बताया कि उसके पुत्र की तबीयत खराब चल रही थी। जिसका इलाज छतरपुर में चल रहा था। घटना से मृतक की पत्नी कमलेश व उसके दो बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।