फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Bike rider dies due to Scorpio collision, cousin injured

महोबा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मौसेरा भाई घायल

Fri, 11 Nov 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Mahoba: Bike rider dies due to Scorpio collision, cousin injured
महोबा। हाईवे पर पचपहरा-रैपुरा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को स्कॉर्पियो की टक्कर से हमीरपुर के बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर स्कॉर्पियो का चालक भाग निकाला।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के रोरो करहरा गांव निवासी कल्लू (19) पुत्र गयादीन रैकवार गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से मजदूरी करने महोबा आ रहा था। साथ में सूपा निवासी मौसेरा भाई संदीप (26) भी था।
विज्ञापन

झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कार्पियो चालक दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टर ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया। संदीप के भर्ती कराने के बाद चालक अस्पताल परिसर में स्कॉर्पियो खड़ी कर भाग गया।

हादसे की सूचना पर मृतक की मां गुड्डो, भाई भुवन, अमरचंद्र और रामकुमार अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने स्कार्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इंसेट
अन्य हादसों में आठ लोग घायल
महोबा/कबरई। शहर के मोहल्ला चौसियापुरा निवासी जुम्मन (60) बाइक से बाजार जा रहे थे। साथ में पत्नी फातिमा (56) भी थी। बाइक ब्रेकर में फिसलने से दोनों घायल हो गए। गांधीनगर निवासी पानकुंवर, ब्यारजौ निवासी अजयपाल, मौदहा निवासी रितिका, बारीगढ़ निवासी रितु, किदवईनगर निवासी नव्वी और बौरा कुलपहाड़ निवासी राहुल भी हादसों में घायल हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed