फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba and Chiboli teams won the cricket match

Mahoba News: महोबा और छिबोली की टीम ने जीते क्रिकेट मैच

Mon, 23 Feb 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 23 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Mahoba and Chiboli teams won the cricket match
खरेला (महोबा)। खरेला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन रविवार को दो मैच खेले गए। जिसमें महोबा ने हमीरपुर व छिबोली की टीम ने खरेला को हराया।
विज्ञापन

कस्बे के काशी प्रसाद इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में पहला मैच महोबा और हमीरपुर के बीच हुआ। महोबा की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में उतरी हमीरपुर टीम की शुरूआत बेहद खराब रहीं और पूरी टीम 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे महोबा की टीम ने 59 रनों से जीत दर्ज की। 44 बनाने वाले महोबा के अवधेश कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी खरेला की टीम 15 ओवर में 102 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छिबोली टीम की शुरूआत शानदार रही। छिबोली के ओपनर बल्लेबाज ताज मोहम्मद ने 43 रन व आलोक ने 44 रन बनाए। छिबोली की टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बेहतर प्रदर्शन करने पर ताज मोहम्मद और आलोक को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, चरखारी ब्लाॅक प्रमुख सीमा कुशवाहा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निरुपमा तिवारी, अंकित शुक्ला, आर्यन, रानू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed