फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba,admission,eduaction

वीरभूमि महाविद्यालय में 1,320 सीटों पर होंगे छात्र-छात्राओं के प्रवेश

Wed, 01 Sep 2021 05:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
mahoba,admission,eduaction
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए व एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की वेबसाइट से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 1,320 सीटों पर प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे।
विज्ञापन

वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद महाविद्यालयों द्वारा मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट में नाम आने पर छात्र-छात्राएं शैक्षणिक अभिलेखों की मूल प्रतियां लेकर महाविद्यालय में उपस्थित हों। प्रवेश मेरिट के आधार पर आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए लिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के कला संकाय में इतिहास, अंग्रेजी व अर्थशास्त्र विषय के पांच प्रवक्ताओं की नियुक्ति उच्च शिक्षा विभाग द्वारा की गई है। जिससे महाविद्यालय में अब और अच्छा शैक्षणिक वातावरण रहेगा। उन्होंने बताया कि वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीए में 580 सीट, बीएससी मैथ में 160, बीएससी बायो में 160, बीकॉम में 240 और एमकॉम की 60 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। साथ ही एमए हिंदी, राजनीति विज्ञान व अर्थशास्त्र के लिए 60-60 सीट प्रथम वर्ष में प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed