{"_id":"612cc8268ebc3e79f17d9d72","slug":"mahoba-admission-eduaction-mahoba-news-knp6490480112","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभूमि महाविद्यालय में 1,320 सीटों पर होंगे छात्र-छात्राओं के प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभूमि महाविद्यालय में 1,320 सीटों पर होंगे छात्र-छात्राओं के प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए व एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की वेबसाइट से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वीरभूमि महाविद्यालय में 1,320 सीटों पर छात्र-छात्राओं के प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे।
वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद महाविद्यालयों द्वारा मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट में नाम आने पर छात्र-छात्राएं शैक्षणिक अभिलेखों की मूल प्रतियां लेकर महाविद्यालय में उपस्थित हों। प्रवेश मेरिट के आधार पर आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के कला संकाय में इतिहास, अंग्रेजी व अर्थशास्त्र विषय के पांच प्रवक्ताओं की नियुक्ति उच्चशिक्षा विभाग द्वारा की गई है।
जिससे महाविद्यालय में अब और अच्छा शैक्षणिक वातावरण रहेगा। उन्होंने बताया कि वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीए में 580 सीट, बीएससी मैथ में 160, बीएससी बायों में 160, बीकॉम में 240 और एमकॉम की 60 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। साथ ही एमए हिंदी, राजनीति विज्ञान व अर्थशास्त्र के लिए 60-60 सीट प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं।