फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: 30 buses sent to Sultanpur in PM Modi's rally, passengers were upset due to lack of buses

महोबा: पीएम मोदी की रैली में सुल्तानपुर भेजी गईं 30 बसें, बसों की कमी से परेशान दिखे मुसाफिर

Tue, 16 Nov 2021 09:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Nov 2021 09:52 PM IST
सार

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महोबा डिपो से लांग रूट पर चलने वाली 30 बसें भेजी गईं हैं। बसों की कमी से यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन
Mahoba: 30 buses sent to Sultanpur in PM Modi's rally, passengers were upset due to lack of buses
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

प्रधानमंत्री की सुल्तानपुर रैली में जनपद से 30 बसें भेजी गईं हैं। बसों की कमी से मंगलवार को विभिन्न रूटों के लिए जाने वाले मुसाफिरों को दर-दर भटका पकड़ा। पूछताछ केंद्र में पूछने पर बताया जाता कि आने वाली है, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी बसों को ताकते ही रह गए। 
विज्ञापन


सुल्तानपुर के अरवल कीरी करवत में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महोबा डिपो से लांग रूट पर चलने वाली 30 बसें भेजी गईं हैं। बसों की कमी से यात्री परेशान रहे। महोबा डिपो में इस समय करीब 70 से अधिक बसें आन रूट पर है, जिसमें करीब आधी बसें कार्यक्रम में शामिल होने से अव्यवस्थाएं रहीं।
विज्ञापन


डिपो के अंदर यात्रियों को बुलाते दिखे निजी वाहन चालक 
बसों की कमी देख प्राइवेट वाहन चालक सक्रिय रहे। डग्गामार वाहन संचालक डिपो से यात्रियों को समय से पहुंचाने का दावा करते दिखे। मजबूरी में लोग इन्हीं का सहारा लेते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठसाठस भरकर गईं बसें 
जो भी बसें लोकल रूट पर यात्रियों को लेने के लिए डिपो पहुंचीं, उनमें सीटों के अलाव गैलरी में ठसाठस यात्री नजर आए। महिलाओं को सीट तक नहीं मिल सकी। 

परेशान दिखे अभ्यर्थी- 
शहर निवासी अभ्यर्थी बाबी ने बताया कि बुधवार को एसएससी जीडी की परीक्षा है। कानपुर जा रहे हैं, लेकिन दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। अगर आज समय से नहीं पहुंचे तो पेपर छूट जाएगा। 

अभ्यर्थी शोभित ने बताया कि परीक्षा देने जा रहे हैं, डिपो में बसें नजर नहीं आ रही हैं। अभी इंतजार कर रहे हैं। घर वालों को सूचना दे दी है बस नहीं मिली तो निजी वाहन कर परीक्षा देने जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed