फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahila pradhan per raji nama ka dabav

एससी महिला प्रधान पर राजीनामा का दबाव बना रहे आरोपी

Sun, 06 Jun 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
mahila pradhan per raji nama ka dabav
महोबा। विकास खंड कबरई के ग्राम पंचायत नथूपुरा में अनुसूचित जाति की महिला प्रधान को अफसरों के साथ आनलाइन बैठक के दौरान जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कुर्सी से उठाए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। महिला प्रधान के पति ने आरोपियों पर राजीनामा करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। हालांकि रविवार को मामले की विवेचना कर रहे सीओ सिटी राम प्रवेश राय ने गांव पहुंचकर महिला प्रधान व उसके परिजनों से जानकारी ली और शीघ्र ही शेष आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि दो जून को अफसरों के साथ मीटिंग के दौरान अनुसूचित जाति की महिला प्रधान को दबंगों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी देकर जबरन कुर्सी से उठा दिया था। मामले को लेकर पुलिस ने 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें सिर्फ एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई नौ आरोपी फरार चल रहे हैँ। सीओ सिटी का कहना है कि गांव पहुंचकर प्रधान व उनके परिजनों से बात की गई वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं, जल्द ही शेष आरोपियों की गिरफ्तारी कराकर जेल भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed