फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahaarti taken in the resolution of vegetarianism

महाआरती में लिया शाकाहारी होने का संकल्प

Mon, 18 May 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Mon, 18 May 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mahaarti taken in the resolution of vegetarianism

अंबे पैलेस में रविवार को आयोजित दुर्गा महाआरती में भक्ताें ने माता की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान भक्तों को नशामुक्त और शाकाहार जीवन जीने का संकल्प दिलाया गया।

विज्ञापन


भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में दुर्गा महाआरती का आयोजन किया गया।

शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों से पहुंचे सैकड़ाें भक्तों ने एक स्वर में माता की स्तुति की। भक्तों ने माता के जयकारे और शंखनाद कर साधना क्रम को पूर्ण किया। भक्तों ने माता के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर सुख समृद्धि और वैभव की कामना की।
विज्ञापन


भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जो कर्मवान होगा वही धर्मवान होगा। साधक वही होता है जो अपने आप को अवगुणों से दूर रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां को मानना महत्वूर्ण नहीं बल्कि जानना महत्वपूर्ण है। सच्चा धर्मगुरु अपने बच्चों के अंदर जागृति पैदा करता है। प्रेरणा देता है और चेतना प्रदान करता है। इस मौके पर टीम प्रमुख आशा कुशवाहा, बघराज सिंह, ब्रजराज सिंह, रामबाबू, धीरेंद्र सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed