फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Madrigal working day of the fair crowd of millions Akiri

कजली मेले के अखिरी दिन जुटी लाखों की भीड़

Thu, 03 Sep 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 03 Sep 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Madrigal working day of the fair crowd of millions Akiri
ऐतिहासिक कजली मेले के आखिरी दिन कीरत सागर तट पर दर्शकों का रेला उमड़ पड़ा। मेले के दौरान ऐतिहासिक कीरत सागर का तट लोगों से भरा हुआ है। मेले में आए दूर-दराज के लोगों ने खरीदारी की वहीं रात में चले आल्हा मंच के कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठाया। आल्हा मंच में लोक गीत, फिल्मी गीतों पर डांस व लोक नृत्य कार्यक्रमों को देखने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

उत्तर भारत के मशहूर कजली मेले में जुटी भारी भीड़ मेले की सफलता का गवाह बना। मेले के आखिरी दिन सुबह से ही महिलाओं  और पुरुषों की भीड़ मेला स्थल पर लगी रही। जहां पर दर्शकों ने आल्हा मंच पर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों और फिल्मी गीतों, मुझे नौ लखा मंगा दे रे, बीन बजाता जा सपेरे, गीतों पर महिला कलाकार थिरकतीं नजर आईं। श्री लखनलाल बुंदेलखंडी लोक नृत्य समिति महोबा के कलाकार रानी, मधुलता सोनी, कमलेश कुशवाहा, उर्मिला शर्मा और लखनलाल यादव ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


मेले के आखिरी दिन जमकर हुई खरीदारी
कजली मेले के अंतिम दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की, जहां पुरुषों ने लाठी डंडे की खरीदारी की, वहीं महिलाओं ने गृहस्थी का सामान और श्रंगार का सामान खरीदा। बच्चों ने गुब्बारे और खिलौने खरीदे। महिलाओं और बालिकाओं ने झूलों का आनंद लिया। झूलों पर लग रही लोगों की भीड़ को देखते हुए  झूला संचालक अभी भी मेले में डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में चार दिन तक रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
उत्तर भारत के मशहूर कजली मेले में हर साल जुटने वाली लाखों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मेला परिसर में जगह जगह पुलिस फोर्स लगाने के अलावा वाच टावर में भी पुलिस कर्मचारी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते रहे। इतना ही नहीं पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर और कोतवाली पुलिस भी दिन रात मेले जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed