फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Madrigal fair near 15 million budget

कजली मेले के लिए 15 लाख का बजट पास

Fri, 07 Aug 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Fri, 07 Aug 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Madrigal fair near 15 million budget
उत्तर भारत के मशहूर कजली मेला की तैयारियों को लेकर पालिका प्रशासन बोर्ड की बैठक में 15 लाख का बजट पास किया गया। मेले में प्रकाश व्यवस्था के साथ ही मंच की सजावट पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अलावा मंच में सांस्कृति कार्यक्रम देखने वाले लोगों व मेले प्रेमियों के लिए पालिका द्वारा शौचालय की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में शुक्रवार की शाम पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बैठक में एतिहासिक कजली मेले को भव्य रुप देने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में मेला स्थल कीरत सागर पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था व शौचालयों का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक मंच में विशेष साज सज्जा की जाएगी। 30 अगस्त को ऐतिहासिक कजली मेले के पहले दिन शहीदी स्थल हवेली दरवाजा से निकलने वाली शोभायात्रा को भव्य रुप दिए जाने की रूपरेखा तैयार की गई। सभासदों ने मेले में भव्यता कैसे आएगी इसके लिए अपने सुझाव रखे। बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से 15 लाख का बजट कजली मेले के लिए पारित किया गया। जिसमें शोभायात्रा के अलावा मेला स्थल पर पालिका द्वारा व्यवस्थाएं की जाएंगी। बता दे कि उत्तर भारत का मशहूर कजली मेले में यूपी एमपी के दर्जनों जिलों के हजारों की संख्या में मेला प्रेमियों की भीड़ उमड़ती है। रक्षाबंधन के दूसरे दिन से शुरू होने वाले इस मेले में पालिका व जिला प्रशासन सहयोग करता है। बोर्ड की बैठक में एसडीएम सदर/पालिका के प्रभारी ईओ प्रबुद्ध सिंह, वरिष्ठ लिपिक अरुण शुक्ला, सभासद कुंवर चौरसिया, हाजरा मंसूरी, मल्लन, हरी सहित सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed