फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Made of Rs Lakhaen toilet waste

लाखाें रुपये से बने शौचालय बेकार

Thu, 05 Feb 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 05 Feb 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Made of Rs Lakhaen toilet waste
लोहिया गांवों में लाखाें रुपये की लागत से बनाए गए शौचालय बेकार साबित हो
विज्ञापन
रहे हैं। ग्रामीणाें शौचालय बनने के बाद भी खुले में शौच की आदत को नहीं बदल पा रहे हैं। नतीजतन घर-घर बनाए गए शौचालयाें का कोई उपयोग नहीं हो रहा है।

मालूम हो कि निर्मल भारत अभियान के तहत गांव-गांव को साफ सुथरा करने की गरज से शासन ने लोहिया ग्रामाें में शौचालयाें का निर्माण कराया था।

इसके अलावा अन्य गांवाें में भी शौचालय बनाए गए थे लेकिन ग्रामीणों के लिए लाखों रुपये की लागत से बनाए गए शौचालयाें का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। वे आज भी खुले में शौच क्रिया कर रहे हैं।

पूर्व में गांव-गांव में शौचालय बनाकर मैला ढोने की प्रथा को समाप्त किया गया था। इसके बाद लोहिया गांवाें में भी शौचालयाें का निर्माण कराया गया।

मैला ढोने की प्रथा तो खत्म हो गई लेकिन अब ग्रामीणों ने सड़क किनारे और गांव के बाहर शौच क्रिया के लिए जाना शुरू कर दिया है। जिससे रोड के किनारे गंदगी से पटे पड़े रहते हैं। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शासन प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed