{"_id":"575711284f1c1b9a6e9c53a1","slug":"lying-next-to-the-car-payment-to-contractor-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान को लेकर ठेकेदार की गाड़ी के आगे लेटे मजदूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान को लेकर ठेकेदार की गाड़ी के आगे लेटे मजदूर
अमर उजाला महोबा
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी के आगे प्रदर्शन करते मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब खुदाई में की गई मजदूरी का भुगतान ने होने से नाराज मजदूरों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। ठेकेदार के पहुंचते ही मजदूर उनकी गाड़ी के आगे लेट गए। इसी दौरान तेज धूप के कारण एक महिला की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे अफसर भी मजदूरों को मनाने में नाकाम रहे और बैरंग वापस लौट गए।
विकासखंड कबरई के ग्राम बहिंगा में एक माह पूर्व मनरेगा के तहत तालाब खुदाई का काम कराया गया था। जिसमें आधा सैकड़ा से अधिक मजदूरों ने मजदूरी की थी। जिसका भुगतान नहीं किया गया है और सिंचाई विभाग ने मशीनों से तालाब खुदाई का काम शुरू करा दिया। पांच जून को नाराज मजदूरों ने तालाब पहुंच कर मशीनों से चल रहे खुदाई काम को बंद कराते हुए धरने पर बैठ गए।
मंगलवार को धरनास्थल पर पहुंचे सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता एसपी सिंह, नायब तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मजदूरी का भुगतान न होने तक किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं हुए। कृपाल रजुलिया, सुखदेई, सदाप्यारी आदि मजदूरों का कहना है कि मजदूरी न मिलने से उनके सामने दो वक्त की रोटी की समस्या खड़ी है। इसी दौरान तालाब की ओर आ रहे ठेकेदार शिवकुमार यादव की गाड़ी को देखकर मजदूर लामबंद हो गए और गाड़ी को रोकते हुए आगे बैठ गए।