{"_id":"5ab7de474f1c1ba6768b796e","slug":"lose-the-cash-by-assaulting-salesmen-by-entering-the-liquor-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान में घुसकर सेल्समैन की मारपीट कर कैश लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान में घुसकर सेल्समैन की मारपीट कर कैश लूटा
mahoba
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर के मुहल्ला बजरिया में आधा दर्जन बदमाशों ने दिन दहाड़े अंग्रेजी शराब की दुकान में घुसकर सैल्समेन सहित दो लोगों की मारपीट कर कैश लूटकर ले गए। इससे नाराज अंग्रेजी शराब दुकानदारों ने आक्रोश जताते हुए कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
शहर के बजरिया मोहला में अंग्रेजी और बीयर की अलग अलग संचालित है। शनिवार को आधा दर्जन बदमाशों ने अंग्रेजी शराब की दुकान में धावा बोल दिया और सेल्समैन पंकज की मारपीट कर दुकान में रखा कैश लूट ले गए। बदमाशों के हुड़दंग को आस पास के लोगों ने भी देखा लेकिन उनकी दबंगई के सामने किसी भी मोहल्लेवासियों ने बदमाशों से भिड़ने का साहस नहीं जुटा पाए। जिससे बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद आराम से निकल गए। बदमाशों के जाने के बाद सेल्समैन ने हो हल्ला मचाया। बाद में भीड़ जमा हो गई।
सेल्समैन पंकज ने घटना की तहरीर कोतवाली महोबा में दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है। शनिवार को रामनवमी में पुलिस के व्यस्त होने के कारण घटना का पर्दाफाश नहीं हो सका। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिली है जांच कराई जा रही है। वहीं सेल्समैन पंकज का कहना है काउंटर में कैश रखा था। जिसे बदमाश लूट ले गए। बिक्री का मिलान कराने के बाद पता चलेगा कितना कैश लूटा गया है।