फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lohia make rapid development in the village

लोहिया गांव में तेजी से कराएं विकास

Sat, 03 Jan 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sat, 03 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lohia make rapid development in the village
समीक्षा बैठक में सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग, बिजली, कृषि, ग्राम्य विकास से संबंधित विभागों की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान गांव - गांव में कराए गए टीकाकरण की जानकारी ली तथा समय- समय से नियमित टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां नियमित केंद्रों में पहुंचकर कार्य करें। सिंचाई के संबंध में उन्होंने कहा कि इस साल बारिश कम होने के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहा था। लेकिन समय से बारिश हो जाने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। डॉ. राम मनोहर लोहिया आवास योजना के कार्य में तेजी  लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी गांव में रहकर कार्यों की निगरानी करें। जिससे समय से कार्य हो सकें। उन्होंने कहा कि तमाम स्थानों पर ट्रांसफार्मर न होने की शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए समय से ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराएं। जिससे लोगों को असुविधा न हो। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता नेकीराम, जिला कृषि अधिकारी रामतेज यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वार्ष्णेय, जिला विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed