फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Liquor shops running on the banks of religious sites

धार्मिक स्थलों के पास धड़ल्ले से चल रहीं शराब की दुकानें

Sat, 08 Apr 2017 11:15 PM IST
महोबा
महोबा Updated Sat, 08 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Liquor shops running on the banks of religious sites
wine shop in ballia - फोटो : अमर उजाला
महोबा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद भी धार्मिक स्थलों के पास से शराब की दुकानें नहीं हट रहीं है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारी भी दुकानों को हटवाने में रुचि नहीं ले रहे है।

 शहर में रोडवेज के सामने बजरंगबली का 55 फीट ऊंचा मंदिर है। यहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। मंदिर से 100 कदम की दूरी पर उसी रोड पर गुरुद्वारा भी बना हुआ है। शराब दुकानदार ने मंदिर और गुरुद्वारा के बीच में दुकान खोल ली है। इससे गुरुद्वारा और मंदिर जाने वाले भक्तों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को धार्मिक  स्थलों के आसपास चलने वाली शराब की दुकानों को 10 दिन पहले हटाने के निर्देश दिए थे। प्रशासनिक अनदेखी के चलते दुकानें धड़ल्ले से चल रहीं है। इसी तरह बजरंगबली मंदिर के पीछे पीपीएन चौराहे में स्थित शराब की दुकान में शराबियों को खासा जमघट लगा रहता है। बावजूद इसके प्रशासनिक अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed