{"_id":"575471ec4f1c1b8c4910a561","slug":"limitation-of-holding-ponds-occupying-deleted","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबों का सीमांकन कराकर हटाए कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबों का सीमांकन कराकर हटाए कब्जे
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दैवी आपदाओं के प्रकोप से जूझ रहे बुंदेलखंड के तालाबों का सीमांकन कराकर कब्जे हटाए जाने की मांग तेज हो गई है। रविवार को बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप तालाबों से अतिक्रमण हटाने व सुंदरीकरण कराए जाने की मांग की है।
यूनियन के जिलाध्यक्ष राम स्वरूप यादव के नेतृत्व में गुलजारीलाल, लल्लू, मुन्ना, अनुरुद्ध सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह को सौंपे ज्ञापन में बताया कि एक दशक से बुंदेलखंड प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है।
सूखे मेें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में महोबा और चरखारी के प्राचीन तालाब शामिल किए गए है। चंदेल कालीन मदन सागर, कीरत सागर, कल्याण सागर, रहेलिया सागर आदि तालाबों की खुदाई कराकर पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने चंदेल कालीन तालाबों का सीमांकन कराए जाने, तालाबों में किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने, तालाबों के चारो ओर सुंदरीकरण कराए जाने की मांग की है।