फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Like mother's milk nectar

मां का दूध अमृत के समान

Mon, 09 Mar 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Mon, 09 Mar 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Like mother's milk nectar
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सोमवार को विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम भरवारा में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत जननी सुरक्षा एंबुलेंस सेवा भी शुरू की गई है। जिससे गर्भवती महिलाआें को एंबुलेंस से नि:शुल्क सेवा का लाभ दिलाकर अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। उन्हाेंने महिलाएं प्रसव के बाद नवजात शिशु को छह महीने तक मां का दूध ही पिलाने की सलाह दी। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता और जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल ने महिलाआें और किशोरियाें से पुष्टाहार का सेवन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कुपोषण को मिटाने के लिए पुष्टाहार का सेवन बेहतर उपाय है। सहयोगी सेवा संस्थान की अध्यक्ष नेहा चंसौरिया ने कहा कि नवजात के जन्म के एक घंटे के अंदर उसे प्रथम स्तनपान कराएं। उन्होंने  कहा कि हमेशा आयोडीन युक्त नमक का सेवन करना चाहिए। क्योंकि आयोडीन ही मस्तिष्क के विकास में सहायक है। इस दौरान 363 किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन, महिलाआें को आयरन टैबलेट, सोयाबीन बरी, ओआरएस पाउंडर, निरोध वितरित किए। इस मौके पर पंचायत उद्योग केंद्र के प्रबंधक अनिल सिंह सेंगर, सुपरवाइजर, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed