फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Light rain opened the municipal administration Poll

हल्की बारिश ने पालिका प्रशासन की खोली पोल

Wed, 24 Jun 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Wed, 24 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Light rain opened the municipal administration Poll
 शहर में हुई बारिश से जहां नगर वासियों को गर्मी से राहत मिली, वहीं पालिका प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। नाला नालियों की सफाई न होने से जल निकासी न हो पाने के कारण जगह-जगह नाले नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भर जाने से राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़  रहा है।
विज्ञापन

मंगवार की शाम आई तेज आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो जाने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिल गई है। लेकिन गंदगी और जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद ने अभियान चलाकर शहर के नाले नालियों की सफाई व निर्माण कार्य के नाम पर लाखों रुपये व्यय कर दिए लेकिन नाले नालियों गंदगी और मलवे से भरे पड़े  हैं। नालों से जल निकासी न हो पाने के कारण शहर में जगह जगह पानी भर गया है ।
विज्ञापन

मेन बाजार, ऊदल चौक, सुभाष चौक, परमानंद चौराहे में एक-एक फिट गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। गड्ढों में पानी भर जाने से दो पहिया वाहन चालक छोटे छोटे स्कूली बच्चे साइकिल से निकलते समय गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे है। जिसके बाद भी पालिका प्रशासन गड्ढों को ठीक कराने की जहमत नहीं उठा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed