{"_id":"5f396ea28ebc3e3d0a3b123c","slug":"life-was-disturbed-due-to-heavy-rain-in-mahoba-mahoba-news-knp5770126181","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: झमाझम बारिश के चलते जनजीवन रहा अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: झमाझम बारिश के चलते जनजीवन रहा अस्त-व्यस्त
विज्ञापन
बारिश के बाद जलमग्न हुई सड़क
- फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले में रविवार को हुई झमाझम बारिश के चलते शहर के मुख्य मार्ग और गलियों में जलभराव हो गया। सड़कों पर एक-एक फिट पानी भर जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पशुबाजार के सामने और जारीगंज मार्ग पर जलभराव के चलते लोगों को आवाजाही में काफी असुविधा हुई।
रविवार सुबह चार बजे शुरू हुई बारिश रुक-रुककर कर सात बजे तक होती रही। इससे शहर में चारों तरफ पानी भर गया। शहर की नई बस्तियों शेखूनगर, रजानगर, शीतलादेवी नगर में सड़कों पर कीचड़ हो जाने से यहां के बाशिंदों को घर तक आने-जाने में बड़ीं दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद पुरानी गल्लामंडी तालाब बन गई।
संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजी गुप्ता का कहना है कि कई बार नगर पालिका में प्रार्थना पत्र देकर जारीगंज तिराहे से ऊदल चौक तक नाले की सफाई कराए जाने की मांग की है, लेकिन पालिका प्रशासन ने आजतक सफाई नहीं कराई। बारिश के पानी की निकासी न होने से जारीगंज मोहल्ले में बरसात होने पर पानी भर जाता है। इससे यहां के बाशिंदों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।