{"_id":"61e59dc60bd05260352d4983","slug":"lawyers-ruckus-in-tehsil-over-disturbances-sloganeering-mahoba-news-knp6758483103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं को लेकर तहसील में वकीलों का हंगामा, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं को लेकर तहसील में वकीलों का हंगामा, नारेबाजी
विज्ञापन
वकीलों को समझाते नायब तहसीलदार मनीष सिंह।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। सदर तहसील गेट के पास बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होने और अंदर आने वालों की कोविड जांच न कराने से नाराज वकीलों ने सोमवार को आक्रोश जताया। गेट पर हंगामा करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान आए एसडीएम का वाहन भी आधा घंटे तक फंसा रहा। बाद में नायब तहसीलदार ने इधर-उधर खड़े वाहनों के चालान करवाने का आश्वासन देते हुए वकीलों को शांत कराया।
जिला अधिवक्ता समिति के पूर्व महामंत्री सज्जन प्रसाद द्विवेदी, बचनेश कुशवाहा, नफीस खान, अजीत सिंह, राजकुमार राठौर, रघुनाथ प्रजापति, दौलतराम पाराशर समेत दो दर्जन वकीलों ने नाराजगी जताई। इनका कहना था कि वादकारी व अन्य जन बिना कोविड जांच के तहसील में आ-जा रहे हैं।
इससे संक्रमण फैल सकता है। करीब एक घंटे तक हो-हल्ला मचा रहा। तहसील आने वाले लोग परेशान दिखे। जिस समय वकील नाराजगी प्रकट कर रहे थे, उसी समय दोपहर में एसडीएम का वाहन भी बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से फंस गया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार मनीष सिंह ने चालान कटवाने की चेतावनी देते हुए वकीलों को शांत कराया।